गिधली स्कूल में लिया गया नशामुक्त युवा भारत का संकल्प, छात्रों को कलम देकर किया गया प्रोत्साहित - sanskar.live

Hot




अगस्त 04, 2026

गिधली स्कूल में लिया गया नशामुक्त युवा भारत का संकल्प, छात्रों को कलम देकर किया गया प्रोत्साहित




बसना संस्कार न्यूज़  गौरव चंद्राकर।*/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिधली में "नशामुक्त युवा भारत" कार्यक्रम का आयोजन *किया गया*। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को नशामुक्त रहने का संकल्प *दिलाया गया*। उक्त कार्यक्रम में आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह के संयोजक/संचालक दुखनाशन प्रधान एवं विनोद गढ़तिया विशेष रूप से उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। नशामुक्ति अभियान से विगत लंबे समय से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता दुखनाशन प्रधान ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नशा हमारे समाज और परिवार के लिए अत्यंत घातक है। नशे के कारण घर में शांति नहीं रहती और शराबी की समाज में कोई मान-मर्यादा नहीं रहती। आजकल हो रहे अधिकांश जघन्य अपराधों की जड़ में कहीं न कहीं नशा ही कारण बन रहा है। यदि हमें अपने समाज और देश को स्वस्थ रखना है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो युवा पीढ़ी को नशामुक्त रखना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय के प्राचार्य श्री डी.डी. चौधरी ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आज के छात्र ही कल के जिम्मेदार भारतीय नागरिक बनेंगे। इसलिए नशा मुक्त, स्वस्थ, परिश्रमी एवं ईमानदार नागरिकों का निर्माण करना जरूरी है। आज की युवा पीढ़ी को इस खतरनाक बुरी लत से दूर रखना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए व्याख्याता अजय कुमार प्रधान ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को सही दिशा में आगे ले जाने की आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को गंभीरता से लेते हुए अपने भविष्य निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त युवा भारत संकल्प लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह के संयोजक/संचालक दुखनाशन प्रधान द्वारा एक-एक कलम प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer