विकासखंड सरायपाली में जोन स्तरीय पाँच दिवसीय नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित एफएलएन प्रशिक्षण का गरिमामय समापन - sanskar.live

Hot




जनवरी 17, 2026

विकासखंड सरायपाली में जोन स्तरीय पाँच दिवसीय नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित एफएलएन प्रशिक्षण का गरिमामय समापन









सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/विकासखंड सरायपाली के तीन जोन झिलमिला, पैकिन,तोरेसिंहा स्थित प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जोन स्तरीय पाँच दिवसीय नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित FLN प्रशिक्षण का द्वितीय चरण दिनांक 12 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवीन पाठ्य-पुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन, गतिविधि आधारित शिक्षण, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक गुणात्मक बनाना रहा।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी.सी. पटेल एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक के दिशा निर्देशन एवं प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल झिलमिला, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पैकिन एवं शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रशिक्षण स्थल झिलमिला में मास्टर ट्रेनर श्री श्रवण कुमार प्रधान संकुल समन्वयक कन्या सरायपाली,श्रीमती निरुपमा देवता सहायक शिक्षक आश्रम शाला चट्टीगिरोला,श्रीमती वर्षा नंद सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बानीगिरोला, प्रशिक्षण स्थल पैकिन में मास्टर ट्रेनर श्री ऋषि प्रधान संकुल समन्वयक बाराडोली ,श्रीमती ज्योति प्रधान प्रधान पाठक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला पैकिन,श्री दुर्वादल दीप प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा एवं प्रशिक्षण स्थल तोरेसिंहा में मास्टर ट्रेनर श्री हेमंत भोई सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला जटाकन्हार, श्री कामता पटेल संकुल समन्वयक बालसी, श्रीमती योगिता प्रधान सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला पंडापारा द्वारा शिक्षकों को नवाचारी (गतिविधि) आधारित शिक्षण पद्धतियों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण स्थल झिलमिला में कुल 15 संकुल,पैकिन में कुल 12 संकुल तथा तोरेसिंहा में कुल 11 संकुलों से चयनित शिक्षकों ने सहभागिता की।

पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नवीन पाठ्य-पुस्तकों की संरचना, अधिगम परिणाम, चार-ब्लॉक मॉडल, खेल-खेल में सीखना, बाल-केन्द्रित शिक्षण, सतत एवं समग्र मूल्यांकन तथा कक्षा-कक्ष प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण सत्रों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु समूह कार्य, प्रस्तुतीकरण, अनुभव-साझा करना एवं मॉडल शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे शिक्षकों को कक्षा-स्तर पर नवाचार करने की दिशा में स्पष्ट मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारु संचालन में जोन झिलमिला में प्रशिक्षण प्रभारी श्री घनश्याम दास संकुल समन्वयक  केदुवां,व्यवस्था प्रभारी श्री भोलानाथ नायक संकुल समन्वयक केजुवां ,पैकिन जोन प्रशिक्षण प्रभारी श्री भिखारी चरण साहू संकुल समन्वयक पैकिन, व्यवस्था प्रभारी श्री राजेश पटेल संकुल समन्वयक चारभाठा एवं तोरेसिंहा जोन प्रशिक्षण प्रभारी श्री संजीत पात्र, समन्वयक संकुल केंद्र तोरेसिंहा, व्यवस्था प्रभारी श्री रविशंकर आचार्य, समन्वयक संकुल केंद्र किसड़ी द्वारा उल्लेखनीय योगदान एवं समन्वय प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के चौथे दिवस आनंद मेला का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों द्वारा शैक्षणिक, रचनात्मक एवं कौशल-आधारित गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बीआरसी महोदय द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए आनंद मेले में सम्मिलित शिक्षकों से सामग्री क्रय कर ऑनलाइन भुगतान किया गया, जिससे डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन मिला।

आनंद मेले के अवसर पर विभिन्न संकुल केंद्रों के गणमान्य प्रतिनिधियों का आगमन हुआ, जिनमें संकुल केंद्र सिरबोड़ा के समन्वयक श्री अरुण विशाल,संकुल केंद्र चारभाटा के समन्वयक श्री राजेश पटेल,संकुल केंद्र बांझापाली के समन्वयक श्री लाल भूषण पाढ़ी तथा सेमलिया संकुल केंद्र समन्वयक श्री कौशल प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए शैक्षणिक सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए तथा विद्यालयों में बच्चों को निपुण बनाने हेतु प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया।

समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, उद्देश्यपूर्ण एवं प्रेरणादायक बताया गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, सहभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer