14580 शिक्षकों के लिए हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रयासों को मिली सफलता - sanskar.live

Hot




नवंबर 21, 2025

14580 शिक्षकों के लिए हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रयासों को मिली सफलता

 14580 शिक्षकों को जोइनिंग तिथि से प्रदान किया जाएगा पूर्ण वेतन




*रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ वर्ष 2019 में शिक्षा विभाग के अंतर्गत भर्ती किए गए 14580 शिक्षकों को जोइनिंग तिथि से पूर्ण वेतन प्रदान किया जाएगा! परिवीक्षा अवधि के तीन सालों तक स्टाइपेंड देने विभाग के नियम को हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है, वर्ष 2019 में  भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद वर्ष 2020 में पूर्ण वेतन की जगह 3 साल का  स्टाइपेंड देने की नीति लागू की गई थी, जिसके तहत नियुक्त कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 70%, 80% एवं 90% के आधार पर वेतनमान प्रदान किया जा रहा था, इसके विरोध में छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ के संरक्षक कमल वर्मा के सहयोग से प्रदेश अध्यक्ष दानेश्वर साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री से स्टाइपेंड हटाने को लेकर पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी गई थी, संगठन के इस मांग को मानते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने स्टाइपेंड का नियम तो त्वरित रूप से हटा दिया गया किंतु शासन ने स्टाइपेंड के समय में काटी गई राशि को काल्पनिक मानकर एरियस के रूप में देने से मना कर दिया इसके खिलाफ संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष अमृतलाल साहू के माध्यम से हाई कोर्ट में मुकेश वैष्णव वर्सेस छत्तीसगढ़ सरकार केस नंबर 1175/2022 और अमृत साहू वर्सेस छत्तीसगढ़ सरकार 6436/2021  केस के माध्यम से इस असंवैधानिक नियम को चैलेंज किया गया, जिसमें याचिकाकर्ताओं को महत्वपूर्ण जीत हासिल हुई है! माननीय न्यायाधीश अमितेंद्र किशोर प्रसाद जी के सिंगल बेंच ने महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए स्टाइपेंड प्रदान किए गए उन सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से 100% देने हेतु आदेश जारी किया गया और स्टाइपेंड से काटी गई राशि को एरियर्स सहित प्रदान करने हेतु निर्देश दिया गया!इससे 2019 के विज्ञापन के आधार पर नियुक्त 14000 से ज्यादा शिक्षकों को लाभ प्राप्त होगाl हाई कोर्ट ने इस संबंध में 61 पेज का विस्तृत फैसला दिया हैlशिक्षकों और नवनियुक्त विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की शानदार जीत हुई, इस जीत में छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ द्वारा महती भूमिका निभाई और 2021 और 2022 से लगातार लड़ाई लड़ी और शानदार सफलता अर्जित किए! 

छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष दानेश्वर साहू एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार साहू  ने इस सफलता पर सभी याचिकाकर्ताओं एवं संगठन के समस्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना संदेश प्रेषित किया एवं उनके अतुलनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त कियाl

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer