रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /विवेकानन्द विद्या मंदिर लखौली में 16 जून 2026 दिन मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों का आरती उतारकर फूलों का छिड़काव कर मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक नन्दकुमार महाराज, प्रधानाचार्य हेमलता साहू , ममता जलक्षत्री, नंदनी यादव, संध्या साहू, खुशबू साहू, कुन्ती यादव, रोहणी सेन,चित्ररेखा यादव,खोमन साहू , पालसिंह चौहान, उत्तम चन्द्राकार उपस्थित थे।


.jpeg)