प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव का किया गया मनोनयन*
डॉ विकास कुमार अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष एवं देवेंद्र कुमार साहू प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए
संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं संस्था के उद्देश्यों को लेकर की गई बैठक
देवेंद्र कुमार साहू प्रदेश महासचिव
डॉ. विकास कुमार अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष
रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर//छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई l बैठक में छत्तीसगढ़ में विभिन्न समुदायों के कबीर साहेब जी को मानने वाले और उनके अनुयायियों एक मंच पर एकत्रित हुए। बैठक की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री चूड़ामणि साहेबजी ने की ।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी आगमन हुआl बैठक में विभिन्न विषयों सहित छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया गया प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में सर्वसम्मति से डॉ. विकास कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया, साथ ही श्री देवेंद्र कुमार साहू जी को प्रदेश महासचिव तथा श्री ओनिल कुमार साहू जी को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त मनोनयन पद्मश्री डॉ. भारती बंधु के प्रस्ताव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत श्री राधाकिशन साहेब व महंत श्री चरणदास साहेब देवास (म.प्र.) ने समर्थन किया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री चूड़ामणि साहेब के अनुमोदन पर किया गया जिसे बैठक में ध्वनिमत से पारित किया गया।
साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सतगुरु कबीर साहेब जी का प्राकट्य दिवस छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भव्य एवं गरिमामय आयोजन कर मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है की प्रतिवर्ष यह आयोजन राजनांदगांव जिले में आयोजित होता रहा है।
साथ ही विगत 3 महीने से संचालित साप्ताहिक निःशुल्क चिकित्सालय में ओपीडी सुविधा आम नागरिकों को दी जा रही है, जिसकी समीक्षा की गई और सभी सदस्यों ने संतुष्टि जाहिर की ।
निकट भविष्य में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम भी अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ शाखा में किए जाने का प्रस्ताव है।
बैठक में छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा प्रसारित की जा रही सदगुरु कबीर साहेब जी के साहित्य वितरण को अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है, इसकी भी समीक्षा की गई एवं इस हेतु और अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया व सदगुरु कबीर साहेब के संबंध में समाज में जो कुछ भ्रांतियां फैली हुई है, उन्हें दूर करने का प्रयास और अधिक द्रुतगति से करने का निर्णय लिया गया।



.jpeg)