कुम्भज चंद्राकर को युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समाजजनों ने दी बधाई
रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ कुर्मी (युवा प्रकोष्ठ) क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर द्वारा डंगनिया स्थित कुर्मी भवन में भव्य स्वागत, सम्मान एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सक्रिय एवं समर्पित सब से युवा कार्यकर्ता कुम्भज चंद्राकर को “चन्द्रनाहू कुर्मी (युवा प्रकोष्ठ) क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश, के राज अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समाजजनों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्रवंशी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे। समारोह में कुम्भज चंद्राकर का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया तथा समाजहित में निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि कुम्भज चंद्राकर लंबे समय से समाज के युवाओं को संगठित करने एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ समाजहित में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक दिशा के साथ कार्य करेगा।
कुम्भज चंद्राकर ने समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, समर्पण एवं निष्ठा के साथ करेंगे तथा समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, विकास एवं युवाओं की सहभागिता को लेकर सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।


.jpeg)