कबीरपंथियों ने धूमधाम से मनाया सदगुरु कबीर साहेबजी का 629वां प्राकट्य उत्सव* - sanskar.live

Hot




जून 24, 2026

कबीरपंथियों ने धूमधाम से मनाया सदगुरु कबीर साहेबजी का 629वां प्राकट्य उत्सव*

सर्वधर्म समभाव एवं सामाजिक समरसता के साथ किया गया कार्यक्रम का आयोजन

देवपुरी में दिन भर रहा कबीरमय माहौल

विधायक प्रतिनिधि मेकमिलन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

सदगुरु कबीर प्रकट उत्सव में महिलाओं की रही सर्वाधिक भागीदारी




रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ सद्गुरु कबीर सत्संग समिति एवं आमिन माता महिला मंडली कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे  गुरु महिमा पाठ से हुआ, तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे  भव्य कलश यात्रा के साथ सदगुरु कबीर साहेब की शोभायात्रा निकाली गई! धर्म ध्वज के ध्वजारोहण पश्चात दिनभर सत्संग भजन एवं प्रवचन का कार्यक्रम चलता रहा, जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में संत श्री रामू साहेब जी( मीरमिटी कवर्धा), महंत श्री हेमदास साहब (चगोराभाठा) महंत श्री पुजारी साहब( अमलेश्वर धाम) महंत श्री दीनबंधु साहब (बाराडेरा), टकसाल साहब (माठ,खरोरा) उपस्थित रहेl विभिन्न जगहों से साधु और साध्वियो एवं श्रोताओं की भरपुर उपस्थिति से देवपुरी में दिनभर  कबीरमय सा माहौल बना रहा! न्यूपुरैना, अमलीडीह, न्यू राजेन्द्र नगर, देवरी, लालपुर, कृष्णानगर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 21 जून को देवपुरी में सदगुरु कबीर साहेबजी का 629वां प्राकट्य उत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे  गुरु महिमा पाठ से हुआ, तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे  भव्य कलश यात्रा के साथ सदगुरु कबीर साहेब की शोभायात्रा निकाली गई! धर्म ध्वज के ध्वजारोहण पश्चात दिनभर सत्संग भजन एवं प्रवचन का कार्यक्रम चलता रहा, जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में संत श्री रामू साहेब जी( मीरमिटी कवर्धा), महंत श्री हेमदास साहब (चगोराभाठा) महंत श्री पुजारी साहब( अमलेश्वर धाम) महंत श्री दीनबंधु साहब (बाराडेरा), टकसाल साहब (माठ,खरोरा) उपस्थित रहेl विभिन्न जगहों से साधु और साध्वियो एवं श्रोताओं की भरपुर उपस्थिति से देवपुरी में दिनभर  कबीरमय सा माहौल बना रहा! 

          उक्त एकदिवसीय कार्यक्रम में सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ दोपहर में समिति के सदस्यों द्वारा गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु रायपुर-धमतरी मुख्य मार्ग में राहगीरों को ठंडे मीठे शरबत का वितरण किया गयाl 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू  उपस्थित रहे! साथ ही ओमप्रकाश साहू मंडल महामंत्री रायपुर, भागवत साहू, देवेंद्र कुमार साहू महासचिव छत्तीसगढ़ कबीरपंथी साहू समाज रायपुर, महावीर साहू, सुमेरी साहू, छन्नू लाल साहू, डेरहाराम साहू, तुलाराम साहू विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए! मुख्य अतिथि मैकमिलन साहू ने  सदगुरु कबीर साहेब की महिमा का बखान करते हुए उन्हें सर्व समाज का संत बताया, उनकी वाणी वचन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैl उनके बताए गए मार्ग पर चलना मानव समाज के लिए सर्वाधिक हितकारी हैl उन्होंने प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम के लिए समिति के समस्त सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कियाl 

   कार्यक्रम के अन्य अतिथियों द्वारा भी सभा को संबोधित किया गयाl तत्पश्चात सदगुरु कबीर साहेब की भव्य आरती, प्रसाद वितरण एवं भोजन भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया! आभार प्रदर्शन समिति के संरक्षक श्री केदारनाथ साहू एवं समिति अध्यक्ष श्री राम कुमार साहू द्वारा किया गयाl

कार्यक्रम में समिति संयोजक दिवाली साहू, उपाध्यक्ष श्री रामचंद्र साहू, सचिव मेलाराम साहू, कोषाध्यक्ष छविराम साहू, के डी वे अध्यक्ष श्री गिरधारी साहू, टोपू साहू, रामलाल साहू, नारायण साहू, रामलोचन साहू,  संजय साहू,   संतोष साहू, आमीन माता महिला मंडल अध्यक्ष -जागेश्वरी मानिकपुरी, मथुरा देवी साहू, नेमा साहू, पार्वती साहू, टिकेश्वरी साहू, गायत्री साहू, युक्ति बाई साहू, लक्ष्मीबाई साहू, बुध्वंतीन साहू, गंगा साहू, यशोदा साहू, बुधिया साहू, चमेली साहू, भारती, गोपेश साहू, दिव्यानी साहू एवं अन्य संत समाज भरपुर संख्या में सम्मिलित रहे!

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer