रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय गणित पोस्टर प्रदर्शनी, गणित मॉडल प्रतियोगिता, गणित क्विज एवं गणित कार्यशाला का सफल आयोजन शासकीय उ.मा.वि.मठपुरैना रायपुर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना तथा गणित को जीवन से जोड़कर सरल व रोचक बनाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रामानुजन के गणित क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने कहा कि गणित हमारे जीवन का अभिन्न अंग है गणित के रोचक सूत्रों ,समीकरणों को दैनिक जीवन से जोड़ने की आवश्यकता है तभी विद्यार्थियों में गणित के प्रति डर दूर होगा ।
गणित पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने संख्या पद्धति, ज्यामिति, बीजगणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी एवं दैनिक जीवन में गणित के उपयोग जैसे विषयों पर आकर्षक व नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सभी ने सराहना की।
गणित क्विज प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नों के माध्यम से तर्कशक्ति, गणनात्मक क्षमता एवं मानसिक गणित को परखा गया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया।
गणित कार्यशाला-
आयोजित गणित कार्यशाला में गणित विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ.राजेश चंदानी प्राचार्य बी एन बी स्कूल तिल्दा एवं सीके वर्मा प्राचार्य इल्दा तिल्दा द्वारा गणित शिक्षण की नवीन विधियाँ, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं गणित को सरल बनाने के उपाय बताए गए। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को गणित को भयमुक्त एवं आनंददायक बनाने हेतु उपयोगी सुझाव दिए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में शीला तोलानी प्राचार्य शासकीय उ.मा.वि.मठपुरैना रायपुर,सोमा बनिक जिला समन्वयक , निर्णायक के रूप में डॉ.राजेश चंदानी प्राचार्य ,सीके वर्मा प्राचार्य ,सेवा राम वर्मा प्राचार्य ,पीयूष ठाकुर व्याख्याता ,पूनम मिश्रा व्याख्याता ,कीर्ति ठाकुर ,डॉ.रितु श्रीवास्तव व्याख्याता,वेणुका यादव व्याख्याता , कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला विज्ञान टीम से कुमकुम झा ,डॉ.माधुरी बोरेकर,अपर्णा तिवारी ,कल्याणी पवार ,अरुण कुमार जोशी ,हेमन्त कुमार साहू ने महती भूमिका का निर्वहन किया ।ये विद्यार्थी हुए चयनित पोस्टर प्रतियोगिता में
प्रथम हितेश यादव सेजस अभनपुर,,
द्वितीय तारा सान्याल शास.उ.मा.वि.संतोषी नगर
तृतीय लेखा वर्मा पी जी उमाठे क्विज प्रतियोगिता में प्रथम टीम
भूपेश देवांगन (सेजस सरोना)
देव कुमार सरकार (सेजस बरबंधा )
द्वितीय टीम
सुधा देवांगन (सेजस तिलक नगर रायपुर ),इशांत शर्मा (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेकरी )
दुर्गा पाल (सेजस खोरपा ),मयंक देवांगन (बिन्नी बाई सोनकर उत्तर माध्यमिक विद्यालय रायपुर मॉडल। प्रतियोगिता में
हायर सेकंडरी
प्रथम मयंक सोनी (बी पी पुजारी )द्वितीय यशवंत यादव (सेजेस भाटागॉव)
तृतीय कृतिका टंडन (सेजेस खरोरा) पोस्टर में
प्रथम नेहा कोसले
द्वितीय टिकेंद्र कुमार जायसवाल
तृतीय समीक्षा सोनकर
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम टीम अभिलेश श्रीवास ,गुरमीत सिंह , द्वितीय टीम प्रियांशी कुमारी रावत ,गोविंद पाल
तृतीय टीम राहुल साहू ,ऋषभ सोनकर मॉडल में प्रथम अमित कुमार कोसले ,द्वितीय राशि देवांगन,तृतीय
दिशा यादव आयोजन का संचालन शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने किया अतिथियों ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।


.jpeg)