पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल पिथौरा मे साक्षरता पखवाडा के तहत रैली निकाल कर जन जागृति का अगाज किया गया ।शाला के प्राचार्य एम डी प्रधान के नेतृत्व मे एवं शाला विकास समिति के अधयक्ष मधु महांती ने साक्षरता पखवाडा के संबंध मे बच्चो को बताया की साक्षर होना क्यो आवश्यक है ।साक्षर समाज घर परिवार गांव सबके लिए लाभकारी होता है ।माना की शिक्षा सबका अधिकार है यह शासन द्वारा संविधान मे दिये कानून की बात है स्कूल के बच्चो की रैली की अगुवाई शाला की अर्पिता महांती मुस्कान साहू कृति साहू मुस्कान भवानी सौम्या भावना पटेल पायल रोशनी आदि ने किया
रैली मे व्यवस्था हेतु शाला परिवार के रेखराज पटेल चंद्रहास साहू अमरजीत नायक सुमन साहू द्ररिका प्रसाद प्रकाश सिह नूतन साहू आदि शिक्षक शिक्षिका का योगदान रहा ।।


