एनआईडब्ल्यूसीवाईडी द्वारा किसान सम्मान समारोह आयोजित, विकास कार्यों की हुई सराहना - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 08, 2026

एनआईडब्ल्यूसीवाईडी द्वारा किसान सम्मान समारोह आयोजित, विकास कार्यों की हुई सराहना

एनआईडब्ल्यूसीवाईडी द्वारा किसान सम्मान समारोह आयोजित, विकास कार्यों की हुई सराहना
एनआईडब्ल्यूसीवाईडी द्वारा किसान सम्मान समारोह आयोजित, विकास कार्यों की हुई सराहना

आयोजन पिथौरा नगर के बुनियादी शाला में आयोजित किया गया




*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।*  नगर के बुनियादी शाला पिथौरा में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्था एनआईडब्ल्यूसीवाईडी के तत्वावधान में किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

*ग्रामीण किसान और छात्र रहे उपस्थित*

इस अवसर पर ग्रामीण अंचल से पधारे किसान बंधु, महिला कृषक एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, प्राचार्य मनीषा तिवारी, शिक्षिका यामिनी बाघ सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*फीता काटकर हुआ शुभारंभ*

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनूप अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

मुख्य अतिथि ने कहा - मोदी जी की सोच को मिलेगा बल*

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनूप अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के रचनात्मक और विकास मूलक कार्यों से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की सोच और संकल्प को मजबूती मिलेगी। सौर ऊर्जा का विस्तार, वृक्षारोपण, शौचालय निर्माण, तालाब निर्माण तथा भूमि समतलीकरण जैसे कार्य केंद्र सरकार की प्रमुख प्राथमिकता में हैं। इन सभी क्षेत्रों में एनआईडब्ल्यूसीवाईडी संस्था द्वारा सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्य किया गया है।

अध्यक्ष ने संस्था को दिया धन्यवाद*

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र पांडे ने कहा कि इस संस्था ने न केवल ग्रामीण जनों में जागरूकता पैदा की है, बल्कि गांव-गांव में जाकर लोगों को स्वावलंबी बनाते हुए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराए हैं। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

संचालन और आभार*

कार्यक्रम का सफल संचालन कमलेश चौबे ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन गौरव गुप्ता ने किया।


via Blogger https://ift.tt/gT95VZA
October 8, 2026 at 10:46AM
via Blogger https://ift.tt/glz56km
October 8, 2026 at 10:51AM