भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 25, 2026

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

*प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*



*रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर क रिपोर्ट / प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई हो सकती है। ऐसी स्थिति में बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न हो, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को घर पर ही रखें, सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

सभी जिला कलेक्टरों एवं संबंधित विभागों को आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।