नवरात्रि पर रामअवतार हॉस्पिटल सरायपाली की अनूठी पहल, 9 दिनों में 9 कन्याओं के जन्म का होगा विशेष स्वागत - 'बेटी का जन्म, मां दुर्गा का आशीर्वाद' - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 08, 2026

नवरात्रि पर रामअवतार हॉस्पिटल सरायपाली की अनूठी पहल, 9 दिनों में 9 कन्याओं के जन्म का होगा विशेष स्वागत - 'बेटी का जन्म, मां दुर्गा का आशीर्वाद'



*सरायपाली गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट* नवरात्रि के पावन पर्व पर सरायपाली स्थित रामअवतार हॉस्पिटल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिशा में एक मिसाल पेश की है। अस्पताल प्रबंधन ने समाज में कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ *डॉ. संजय अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस-ओबीजी)* द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में जन्म लेने वाली 9 कन्याओं का नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के नाम पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

क्या है योजना:*

अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नवरात्रि के प्रत्येक दिन जन्म लेने वाली पहली कन्या शिशु की डिलीवरी पर विशेष निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नवजात कन्या और माता का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

नवरात्रि के नौ दिनों में क्रमशः मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री के स्वरूपों के नाम से कन्या जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा* कि "बेटी का जन्म सौभाग्य का प्रतीक है। हमारी कोशिश है कि इस नवरात्रि पर हर कन्या के जन्म को मां दुर्गा के आशीर्वाद के रूप में देखा जाए। बेटी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।"

क्षेत्र में इस पहल की चारों ओर सराहना हो रही है। यह अभियान निश्चित ही कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं पर प्रहार करते हुए समाज को एक नई दिशा देगा।

स्थान : पोस्ट ऑफिस के सामने, सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)*

*संपर्क : 78449-66661, 78449-66662*