पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम भुरकोनी में भव्य माता का दरबार सजाया जा रहा है। धार्मिक आयोजन के साथ इस बार गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी विशेष आयोजन किया गया है। नवरात्रि उत्सव को लेकर भुरकोनी सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
आयोजन के तहत 15 अक्टूबर को लोक गायिका मिथिलेश्वरी सेन की विशेष प्रस्तुति होगी। वहीं 18 अक्टूबर को कंचन जोशी के लोक कला मंच कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। दोनों कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है और आयोजन स्थल पर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।
नवरात्रि के दौरान माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। धार्मिक आस्था के साथ लोक संस्कृति और संगीत का यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
