सांकरा में नवनिर्मित शाला भवन का भव्य लोकार्पण: सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 05, 2026

सांकरा में नवनिर्मित शाला भवन का भव्य लोकार्पण: सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन*

सांकरा में नवीन शाला भवन का लोकार्पण: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने काटा फीता*

यह केवल भवन नहीं, बल्कि नौनिहालों के सपनों को संवारने का पवित्र मंदिर है : विधायक डॉ संपत अग्रवाल*


वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा- ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशना हमारी प्राथमिकता*





*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट*। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा में शिक्षा के विस्तार और अधोसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। यहाँ नवनिर्मित नवीन शाला भवन का विधिवत् लोकार्पण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर नवनिर्मित शाला भवन का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात् विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की रीढ़ है। ग्रामीण अंचलों में आधुनिक और सुरक्षित शैक्षणिक अधोसंरचना उपलब्ध कराना शासन और जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवीन भवन के निर्माण से सांकरा और आसपास के विद्यार्थियों को अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, जिससे उनका पठन-पाठन और अधिक सुगम होगा।

नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह भवन केवल ईंट और गारे से बना ढांचा नहीं है, बल्कि हमारे बच्चों के सपनों को संवारने का एक पवित्र मंदिर है। बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं, विशेषकर बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारा संकल्प है। हमारी सरकार निरंतर ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

छात्राओं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। यह शाला भवन हमारे विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को सुरक्षित और प्रेरक परिवेश देगा ताकि वे निर्भीक होकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकें। लक्ष्य निर्धारित कर की गई कड़ी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और निरंतर परिश्रम को जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भी केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी,अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल, अध्यक्ष सरपंच संघ सतपाल सिंह छाबड़ा, सभापति जनपद पंचायत पिथौरा कंवलजीत छाबड़ा, जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, सभापति जनपद पिथौरा दिनेश अग्रवाल,सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा,जनपद सदस्य विमला बेहरा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सीताराम सिन्हा, जनपद सदस्य आशा ठाकुर,जनपद सदस्य भारती अग्रवाल,जनपद सदस्य श्याम महावल,अध्यक्ष महिला मोर्चा चेतना साहू,महामंत्री भाजपा सांकरा झाड़ूराम परमार, SDM शुभम देव,अध्यक्ष किसान मोर्चा गोविंद साहू,जिला मंत्री युवा मोर्चा कमलेश डड़सेना,अध्यक्ष युवा मोर्चा सांकरा विजय चौधरी,जनपद सदस्य नारायण ध्रुव,सरपंच लारीपुर हेमंत ठाकुर,BEO लक्ष्मी डड़सेना,मंडल संयोजक सांकरा अशोक साहू, अध्यक्ष SMDC सर्बिन प्रधान,मंडल अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ विरेन्द्र देवता,सुशील मेहेर, सोसाइटी अध्यक्ष निरंजन यादव,प्राचार्य सेजेस सांकरा दीपक देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष मंजीत साहू,पत्रकार लोकनाथ खूंटे,स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।