महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना से पिथौरा में अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 05, 2026

महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना से पिथौरा में अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ,

 5 से 11 अक्टूबर तक एक सप्ताह तक होंगे सांस्कृतिक व प्रेरणादायी आयोजन


*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* नगर में अग्रवाल समाज पिथौरा के तत्वावधान में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ 5 अक्टूबर रविवार को श्री अग्रसेन भवन पिथौरा में महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर समाज के वरिष्ठ संरक्षक राजकुमार सिंघल ने विधि-विधान से महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित समाजजनों को अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी समाजजन महोत्सव के सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और आयोजन को सफल बनाएं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल समाज पिथौरा के अध्यक्ष प्रकाश गोयल ने कहा कि अग्रसेन जयंती महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि यह समाज की एकता, संस्कार, सामाजिक चेतना और आपसी सहभागिता को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को समानता, सहयोग, एक रुपया एक ईंट के सिद्धांत और परस्पर सम्मान का संदेश दिया था। उनके जीवन एवं सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में निहित है।

उन्होंने समाज के अग्रबंधुओं, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बच्चों से आह्वान किया कि 5 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विविध प्रेरणादायक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करें, क्योंकि सामूहिक सहभागिता से ही किसी भी आयोजन की सार्थकता और सफलता सुनिश्चित होती है।

इस सात दिवसीय महोत्सव के दौरान समाजजनों के लिए विविध गतिविधियां रखी गई हैं ताकि हर आयु वर्ग के लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ा सकें।

शुभारंभ कार्यक्रम का सफल संचालन कुलदीप अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि अग्रसेन यूथ क्लब के अध्यक्ष साकेत सिंघल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजजनों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पूजा-अर्चना एवं शुभारंभ कार्यक्रम संक्षिप्त किंतु अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिला मंडल, युवा मंडल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समाज में महोत्सव को लेकर खासा उत्साह और उमंग का वातावरण देखा जा रहा है।