12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने एसडीएम कार्यालय बागबाहरा में सौंपा ज्ञापन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 30, 2026

12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने एसडीएम कार्यालय बागबाहरा में सौंपा ज्ञापन



*बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ के समस्त पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा अपनी जायज मांगों के निराकरण के लिए एक दिवसीय प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। बागबाहरा अनुविभागीय कार्यालय में तहसीलदार नंदनी वर्मा एवं एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया।

पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर पंजीयन क्रमांक 01844 के प्रांतीय प्रतिनिधि बी.आर. चंद्राकर, रूपेश तिवारी, विजय देशपांडे, राजेन्द्र होता, संजय शर्मा, भीमसेन चंद्राकर, भूषण साहू, उल्लास दास ने बताया कि 12 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से पेंशन नियमावली वैलिडेशन एक्ट 2025 को संसद में पारित करना, 8वां वेतन आयोग एवं 8वां पेंशन पुनरीक्षण को TOR में शामिल कर 01/01/2025 के पूर्व के पेंशनरों को सुनिश्चित करना शामिल है।

मांगों में 8वें वेतनमान की अनुशंसा होने तक 20% अंतरिम राहत, महंगाई भत्ते के 50% को मूल पेंशन में जोड़ना, रूपांतरण राशि की वसूली 10 वर्ष 8 माह सुनिश्चित करना, पेंशन में समरूपता और पारिवारिक पेंशन में वृद्धि, एनपीएस-यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली, वरिष्ठ नागरिकों को रेल व हवाई यात्रा में 50% छूट, कोरोना काल के रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान, सरकारी स्वास्थ्य सेवा का लाभ, 65 से 75 वर्ष तक प्रत्येक 5 वर्ष में 10% और 80 वर्ष के बाद शत-प्रतिशत पेंशन वृद्धि तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण हेतु राष्ट्रीय आयोग के गठन की मांग प्रमुख है।

इस प्रदर्शन में गजानन चंद्राकर, जी.डी. मानिकपुरी, राजेंद्र होता, गणपत राव साहू, आर.के. सिंह, दानी चंद्राकर, पूनम ओझा, सुंदरलाल साहू, वासुदेव भाले, तुकाराम साहू, जनकराम साहू, मानसिंह बरिहा, कोमल साहू, तुलसी सिंह, तुलाराम साहू, मनोहर लाल, अशोक चंद्राकर, हरक राम, शोभाराम पटेल सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।