सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /सरायपाली में मुस्लिम जमात सुन्नी मुस्लिम ट्रस्ट के मुतवल्ली पद के लिए हुआ चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया है। वक्फ बोर्ड के आदेश और मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनोज कुमार खांडे की अध्यक्षता में स्थानीय मस्जिद पार्किंग स्थल पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस महत्वपूर्ण चुनाव में हाजी अब्दुल नईम लखानी ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत हासिल की है। निर्वाचन के दौरान कुल वैध मतों में से श्री लखानी को सर्वाधिक 231 मत प्राप्त हुए।
मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशियों में शेख नकीब को 123 मत, नूर मोहम्मद को 105 मत, मोहम्मद शाहिद को 87 मत और मोहम्मद जमील (गुड्डा शाह) को 40 मत मिले, जबकि 3 मत निरस्त घोषित किए गए।
इस पूरी चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासनिक टीम का अहम योगदान रहा। पीठासीन अधिकारी प्रकाश कुमार ठेठवार, मतदान अधिकारी अरुण कुमार विशाल, किशन कुमार पटेल, दिनेश पटेल, गजेन्द्र नायक के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समाज के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित मुतवल्ली अब्दुल नईम लखानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
