महासमुंद जिले के मेरिट में आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान,कराया गया हेलीकाप्टर राइड - sanskar.live

Hot




जून 10, 2023

महासमुंद जिले के मेरिट में आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान,कराया गया हेलीकाप्टर राइड

कामयाबी की उड़ान शुरू, टॉपर स्टूडेंट्स को कराया जा रहा हैं हेलीकॉप्टर राइड, 15 राउंड में 78 स्टूडेंट्स कर रहे सवारी


महासमुंद जिले अंर्तगत सरायपाली वि.खं. के मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले पांच मेधावी हुए सम्मानित     


जिला कलेक्टर प्रभात मलिक एवं जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दी हार्दिक बधाई       



 महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2023 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी "स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना" अंतर्गत 10 जून 2023 को पुलिस  परेड ग्राउंड रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप  शिक्षा मंत्री  प्रेमसाय सिंह टेकाम  ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को "हेलीकाप्टर जॉय राइड" कराया इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक रामपुकार सिंह, सुनील कुमार जैन, संचालक,लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, प्रोफेसर व्ही.के. गोयल, सचिव, छ.ग.मा.शि.मण्डल रायपुर,अशोक नारायण बंजारे (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) सहित समेत आला अधिकारियों की मौजूदगी में अंकों से आसमां छूने वाले होनहार बच्चों ने हेलीकाप्टर से उड़ान भरने का आनंद लिया।   मेरिट में आए इन मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित "प्रतिभा सम्मान समारोह 2023" में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ,संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,विधायक रामपुकार सिंह,विधायक धनेन्द्र साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन आदि की उपस्थिति में प्रोत्साहन राशि (डेढ़ -डेढ़ लाख रू.) एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमें प्रभात मलिक,जिला कलेक्टर महासमुंद के कुशल निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी एवं सहायक संचालक (शिक्षा) हिमांशु भारतीय के संयुक्त मार्गदर्शन में सतीश स्वरुप पटेल बीआरसीसी सरायपाली के नेतृत्व में सरायपाली विकासखण्ड के पाँच मेधावी मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने हेलीकॉप्टर जॉय राइड और प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्साह के साथ भाग लिया 


जिसमें एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुंडा की छात्रा द्वय स्मृति साहू (97.33%) एवं अमीषा पटेल (97.17%), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसड़ी की छात्रा बिंदिया प्रधान (97.17%), एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुंडा का छात्र त्रिभुवन जायसवाल (97.17%), के.जी. कॉन्वेंट स्कूल सरायपाली की छात्रा रश्मि प्रधान (96.84%) को इस कार्यक्रम में शामिल होने एवं "आज हम ऊपर- आसमां है नीचे" को सच होते देखने का अवसर मिला। इन प्रतिभाशाली बच्चों ने डर को मात देकर खुशी के साथ "हेलीकाप्टर जॉय राइड" किया और रायपुर सिटी को आसमान से देखकर अचंभित हुए। इन्होंने अपने सपने को सच होते हुए देखा, जो हर किसी के बस की बात नहीं होता इसके लिए कड़ी मेहनत और सार्थक परिणाम की आवश्यकता होती है।बच्चों ने हेलीकॉप्टर जॉय राइड हेतु मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री  को धन्यवाद ज्ञापित किया। 


इन मेधावी विद्यार्थियों ने प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर अपने संस्था प्रमुख,टीचर्स और विद्यालय प्रबंधन,परिवारजनों, रिश्तेदारों के साथ प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले लोगों/सहपाठी मित्रों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।विद्यार्थियों के जीवन में यह दिन सदैव अविस्मरणीय स्वर्णिम रहेगा। सभी सम्मानित मेधावी बच्चों को अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा,एसडीएम सरायपाली हेमन्त रमेश नंदनवार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी,अध्ययनरत संस्था के प्राचार्यगण एवं शिक्षकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer