महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री आर. भतपहरी जी के द्वारा किये गए आह्वान के आधार पर खल्लारी विधानसभा के युकां विधानसभा उपाध्यक्ष व सरपंच प्रतिनिधि सोमनाथ टोंडेकर ने सरकार पर अनुसूचित जाति से भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए अपने पद समेत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ज्ञात हो की पूरे छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस का चुनाव ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता अभियान एवम् वोटिंग करा कर किया गया था जिसमें खल्लारी विधानसभा से 19 प्रत्याशी मैदान पर थे जिसमे तीसरा स्थान हासिल कर सोमनाथ टोंडेकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। आगे श्री टोंडेकर ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा अपने घोषणा पत्र में अजा वर्ग को 16% आरक्षण प्रदान करने की बात कही थी। पर जब देने की बात आई तब अपने वादे से साफ मुकर गई । चूंकि आरक्षण का मामला हमारे वर्ग के लिए बहुत बड़ी बात है सरकार ने हमे धोखा दिया है और तो और राज्य सरकार द्वारा अपने लोगो को पूरे प्रदेश में फटाखा फोड़कर व मिठाई बांट कर जश्न मनाने को कहा गया है यह पूरे अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान है। इस बात से मैं क्षुब्ध हु पार्टी मेरे समाज से बढ़कर नही है और इस समय मुझे अपने समाज के साथ आरक्षण की लड़ाई लड़नी है इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी की पद समेत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हु। और समाज के अन्य साथियों से भी निवेदन करता हु की पार्टी से पहले समाज को प्राथमिकता दे और तत्काल कांग्रेस की सदस्यता को त्यागे।
दिसंबर 05, 2022
सोमनाथ ने दिया युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा
Tags
# महासमुन्द#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
महासमुन्द#
लेबल:
महासमुन्द#

