राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने की संवेदना व्यक्त
दुर्ग संस्कार न्यूज सतीश पारख /खैरागढ़ के जैन परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में देहांत की खबर ने ना सिर्फ खैरागढ़ अपितु सम्पूर्ण प्रदेश जैन समाज व छत्तीसगढ़ जनमानस को झकझोर कर रख दिया है । परिचित रिश्तेदार हो,अनजान सामाजिक जन हो कोई और सभी इस घटना से दुखी हुवे है ।
सुनकर सभी का मन विचलित हुआ है--आखिर कोचर परिवार की पांच जिंदगीया इस घटना से आसमायिक काल के गाल में समा गई ।
भारतीय संसद प्रतिनिधि मंडल के साथ कंबोडिया प्रवास पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुवे ,ईश्वर से परिवार को संबल प्रदान करने व मृतकों की आत्माओं को सद्गति प्राप्त हो ऐसी कामना की है।
राज्यसभा सदस्य भारत सरकार के संसदीय प्रतिनिधि मंडल के साथ कंबोडिया में है ।जहां दोनो देशों के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने भारत सरकार द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि मंडल के साथ सुश्री सरोज पांडे भी शामिल है।
अपनी संवेदना व्यक्त करते हुवे सुश्री सरोज पांडे ने कहा की जैन समाज ने हमेशा ही मानवीय मूल्यों का सम्मान किया है , तथा जनसेवा हेतु सदैव ही आगे रहता है ।सभी के दुख सुख में सहभागी बनता है । ऐसे समाज के कोचर परिवार पर इतनी बड़ी विपत्ति ने झकझोर कर रख दिया है।दुख की इस घड़ी में हम सभी की संवेदना परिवार व समाज के साथ है।उन्होंने कंबोडिया से वापसी उपरांत खैरागढ़ कोचर परिवार में पहुंचने की बात कही है ।
