दुर्ग उतई संस्कार न्यूज़ सतीश पारख/ भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया की छत्तीसगढ़ के बड़बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ धोखा किया है ।राजीव गांधी न्याय योजना के बहाने भूपेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है ।प्रति एकड़ 15 क्विंटल के हिसाब से अंतराल की राशि ₹685 प्रति क्विंटल के हिसाब से 10275 रुपए प्रति एकड़ चार किस्तों में देना था जिसे भूपेश सरकार राजीव गांधी न्याय योजना कह कर किसानों को प्रति एकड़ ₹9000 चार किस्तों में भुगतान किया गया है ।प्रति एकड़ में 1275 रुपए कम देने का आरोप भाजयुमो नेताओं ने लगाया है ।उन्होंने कहा की भूपेश सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ की बात कही गई थी । लेकिन बिजली बिल में 10 से 15 प्रतिशत और बढ़ौत्तरी कर दिया गया हैं ।
विरोध स्वरूप आज 21 अप्रैल दिन गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल द्वारा बाजार चौक, उतई में संध्या 5 बजे मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की चेतावनी दी गई है ।
जिसमे पार्टी के समस्त मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकारीणी सदस्य,जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी,मंडल के समस्त मोर्चा के पदाधिकारी, पार्षद,पूर्व पार्षद,पूर्व एल्डरमैन, मीडिया प्रभारी,बूथ पालक,बूथ सचिव,बूथ अध्यक्ष,सहित समस्त कार्यकर्त्ताओं से उपस्थिति की अनिवार्य अपील की गई है।विशेष रूप से युवा मोर्चा के साथीयों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ।उक्त जानकारी भाजयुमों उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु कार्यक्रम प्रभारी आशीष साहू महामंत्री संतोष सपहा व किशन यादव ने संयुक्त रूप से दी।
