कलेक्टर विनय लंगेह ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, सत्य और सादगी के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 02, 2026

कलेक्टर विनय लंगेह ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, सत्य और सादगी के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

 



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कलेक्टर श्री लंगेह ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान के नारे से देश को नई दिशा दी। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट में उपस्थित अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने भी दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए देश और समाज की निष्ठा पूर्वक सेवा करने का संकल्प लिया।