ग्राम पंचायत सरकड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान*
ग्राम पंचायत सरकड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान*
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/ग्राम पंचायत सरकड़ा में वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच श्रीमती प्रियंका अमित सिन्हा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भवन में किया गया।
कार्यक्रम का थीम *"बुजुर्गों के सम्मान में - संवेदनशील समाज की पहचान"* और *"हमारे बुजुर्ग, हमारा गौरव, उनका सम्मान हमारी जिम्मेदारी"* रहा।
इस दौरान ग्राम के बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित रहे। सरपंच श्रीमती प्रियंका अमित सिन्हा ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके आशीर्वाद लिए। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठजनों ने समाज में बुजुर्गों की भूमिका, उनके अनुभवों और नई पीढ़ी को उनके सम्मान व देखभाल की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।
सरपंच ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की धरोहर हैं, उनका सम्मान और सेवा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। ग्राम पंचायत हमेशा उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/10/blog-post_02.html
October 2, 2026 at 07:08AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/10/blog-post_766.html
October 2, 2026 at 07:51AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/10/blog-post_573.html
October 2, 2026 at 08:51AM
