महासमुंद में दो दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा- पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 05, 2026

महासमुंद में दो दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा- पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन*





*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों में नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय “सेवा सेतु शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नगर पालिका परिषद महासमुंद कार्यालय परिसर में शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब पात्र व्यक्ति को समय पर इसकी जानकारी मिले और वह आसानी से इसका लाभ प्राप्त कर सके। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और उन्हें विभिन्न शासकीय सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए यथासंभव त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। शिविर में विभिन्न विभागों एवं नगर पालिका से संबंधित सेवाओं की जानकारी और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर पालिका परिषद नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा आवश्यक सेवाओं से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, सभापति जय कुमार देवांगन, पार्षद माखन पटेल, पीयूष साहू, राहुल आवडे, नीरज चंद्राकर, पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि सोनाधर सोनवानी, राजेन्द्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि 06 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर का आयोजन लोहिया चौक महासमुंद एवं बसना में किया जाएगा।