सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा और वेलफेयर जर्नलिस्ट यूनियन जिलाध्यक्ष बलराज नायडू पहुंचे ठाकुरदिया, सुंदरकांड पाठ में हुए शामिल - कहा, धार्मिक आयोजन सद्भाव को देते हैं बढ़ावा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 29, 2026

सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा और वेलफेयर जर्नलिस्ट यूनियन जिलाध्यक्ष बलराज नायडू पहुंचे ठाकुरदिया, सुंदरकांड पाठ में हुए शामिल - कहा, धार्मिक आयोजन सद्भाव को देते हैं बढ़ावा



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।*पिथौरा विकासखंड पिथौरा के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द स्थित श्रीराम मंदिर निर्माण स्थल पर मंगलवार को भव्य सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संपन्न हुआ। सनातन चेतना संस्थान समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरा वातावरण राममय हो गया।

जय बजरंग मानस परिवार, खैरखूंटा के भजन मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने शामिल होकर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की आराधना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री मनमीत सिंह छाबड़ा* एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन महासमुंद के जिलाध्यक्ष श्री बलराज नायडू* विशेष रूप से शामिल हुए। सनातन चेतना संस्थान समिति के सदस्यों ने दोनों अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

दोनों अतिथियों ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर सुंदरकांड पाठ किया और क्षेत्र की जनता के लिए सुख-शांति की कामना की।

*मनमीत छाबड़ा ने कहा - भक्ति से ही सेवा का भाव आता है -*

सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ समाज में भक्ति, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को अपनी आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है, वहीं बजरंग बली का जीवन अटूट भक्ति, साहस और समर्पण का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।

*जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने समिति को दी बधाई -*

वेलफेयर यूनियन के जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने सनातन चेतना संस्थान समिति के इस धार्मिक प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

*भंडारे के साथ समापन -*

कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।