राजभवन में राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए पिथौरा के स्काउट फलेश साहू, महासमुंद जिले का किया गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 29, 2026

राजभवन में राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए पिथौरा के स्काउट फलेश साहू, महासमुंद जिले का किया गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व*

 पिथौरा के 17 स्काउट-गाइड ने जीता राज्य पुरस्कार



स्काउट  फलेश साहू

देखें विडियो


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के आदेशानुसार आयोजित राज्य पुरस्कार परीक्षा 2025 में विकासखंड पिथौरा के 11 स्काउट और 06 गाइड ने सफलता अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राजभवन के दरबार हॉल में हुआ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह*

सफल हुए सभी स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर के सम्मान के लिए 29 नवंबर को लोकभवन के दरबार हॉल, राजभवन रायपुर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं राज्य मुख्य आयुक्त इन्द्रजीत सिंह खालसा गरिमामय उपस्थिति में मौजूद रहे।

महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व कर पिथौरा ने बढ़ाया मान*

इस समारोह में महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर विकासखंड पिथौरा के प्रतिभावान स्काउट फलेश साहू को प्राप्त हुआ। फलेश साहू ने स्काउट मास्टर दिलीप कुमार निषाद के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। राजभवन में राज्यपाल के करकमलों से सम्मानित होना पूरे पिथौरा विकासखंड के लिए गर्व का विषय है।

*शिक्षा विभाग और स्काउट परिवार ने दी बधाई*

इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी डडसेना, स्थानीय संघ अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत सोनी, आशीष शर्मा, हरप्रसाद पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती देव कुमारी चौधरी, मनमित कौर सलूजा, नीलम गोयल, सचिव झनेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अजय नायक, ब्लाक मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर, संतोष कुमार साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, श्रीमती लीलिमा साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, वरिष्ठ स्काउटर राम कुमार नायक, लेख राम साहू, नरेश नायक, राजीव तिवारी, रोहणी कुमार देवांगन, पति राम पटेल, भुनेश्वर सिन्हा, विजय सिन्हा, श्रीमती सुकांति नायक, दीपिका देवांगन, सुश्री अनिता साहू, चंद्रिका साहू, सरस्वती पटेल, सुश्री महेश्वरी साहू, भवानी कर, अनिता मोहंती, लक्ष्मी निषाद, राजकुमारी बंजारे सहित समस्त शिक्षा विभाग एवं स्काउट-गाइड परिवार ने फलेश साहू को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।