पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर रिपोर्ट।* ग्राम पंचायत सानटेमरी में भगवान भोलेनाथ के नवीन शिव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत महासमुंद की सभापति श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा शामिल हुईं।
सभापति श्रीमती सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर निर्माण से गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ेगी।
*ग्रामीणों में उत्साह -*
भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग कार्यक्रम में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में शिव मंदिर की मांग थी, जिसके पूरा होने से अब नियमित पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के लिए एक पवित्र स्थल मिलेगा।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य के निर्विघ्न और सफलतापूर्वक पूर्ण होने तथा समस्त क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा के साथ गांव के सरपंच, पंचगण, पुजारी, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/10/blog-post_29.html
October 29, 2026 at 12:39PM

