मंडी परिसर सांकरा में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, हेलमेट और स्मार्ट वॉच देकर किया सम्मानित_
रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं, हर स्वस्थ नागरिक बने इस महायज्ञ का हिस्सा : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल_
आशीर्वाद सेवा समिति की पहल की विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की सराहना, युवाओं से रक्तदान को जन-आंदोलन बनाने का किया आह्वान_
_एक यूनिट रक्त बचा सकता है तीन जिंदगियां : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल_
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा स्थित मंडी परिसर में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आशीर्वाद सेवा समिति द्वारा एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता पीड़ित मानवता की सेवा में ही निहित है। रक्तदान को महादान यूं ही नहीं कहा गया, क्योंकि विज्ञान चाहे कितनी भी प्रगति कर ले, रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं बनाया जा सकता। यह केवल एक संवेदनशील मानव द्वारा दूसरे जरूरतमंद मानव को ही दिया जा सकता है। आपात स्थिति, दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए रक्तदाता साक्षात जीवनदाता बनकर सामने आते हैं। आशीर्वाद सेवा समिति द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत उठाया गया यह कदम अत्यंत प्रेरणादायी और अनुकरणीय है।
शिविर के दौरान रक्तदान कर रहे युवाओं के पास पहुंचकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं को अपने कर-कमलों से प्रशस्ति पत्र, हेलमेट एवं स्मार्ट वॉच प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आपके भीतर के मानवीय संकल्प का प्रतीक है जिसने किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान दिया है।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, अध्यक्ष आशीर्वाद सेवा समिति पिथौरा से डॉ. सुशील प्रधान, राजेश साव,विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, अध्यक्ष सरपंच संघ सतपाल सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, सभापति जनपद पिथौरा कंवलजीत छाबड़ा, जनपद सदस्य अजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू, मंडल अध्यक्ष पिरदा अभिमन्यु प्रधान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सीताराम सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, सोनू छाबड़ा, झाड़ूराम परमार, विजय चौधरी, सुभाष बंजारा, मनीराम निषाद, सुशील मेहर, कमल अग्रवाल, संतोष मांझी, मंच संचालक नीलमणि प्रधान, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान, पत्रकार गौरव चंद्राकर, जिला अध्यक्ष पत्रकार संघ बलराज नायडू, आशीर्वाद सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


