पिथौरा गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट।* सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, उद्योग प्रतिनिधि अमित अग्रवाल, कृषक समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश सहसंयोजक अजय डड़सेना, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी सौरभ अग्रवाल, भाजपा आईटी सेल जिला सहसंयोजक गौरव चंद्राकर एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल ने भारत माता, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
*सेवा दैनिक जीवन का हिस्सा बने : स्वप्निल तिवारी*
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ एक माह तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा को केंद्र में रखकर विभिन्न जनसेवा गतिविधियां हो रही हैं। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा का संदेश पहुंचाना है। सेवा किसी एक दिन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, इसकी उपलब्धता स्वस्थ रक्तदाताओं की मानवता पर निर्भर है। युवाओं से आह्वान है कि वे रक्तदान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों से जुड़ें।
*रक्तदान महादान है : अनूप अग्रवाल*
स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय पर रक्त उपलब्ध होना गंभीर मरीजों के उपचार में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सेवा संकल्प अभियान से स्वास्थ्य सहित जनहित के कार्य आगे बढ़ रहे हैं। युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त संग्रह किया।
*ये रहे उपस्थित -*
कार्यक्रम में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीतांबर पटेल, BSU इंचार्ज जयकांत विश्वकर्मा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक आर.के. अवस्थी, BETO आर. नाग, नर्सिंग सिस्टर अजय वर्मा, स्टाफ नर्स सी.एल. बरिहा, एमएलटी चंदन सिंह ठाकुर, ICTC काउंसलर अंजली चौधरी, एएनएम प्रशांत मेश्राम, लिपिक चंद्रकांत शेरसिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।






