*पिथौरा के पत्रकार राजेश साव TNP MEDIA EXCELLENCE AWARD 2026 से सम्मानित* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 23, 2026

*पिथौरा के पत्रकार राजेश साव TNP MEDIA EXCELLENCE AWARD 2026 से सम्मानित*

*पिथौरा के पत्रकार राजेश साव TNP MEDIA EXCELLENCE AWARD 2026 से सम्मानित*
*पिथौरा के पत्रकार राजेश साव TNP MEDIA EXCELLENCE AWARD 2026 से सम्मानित*
*पिथौरा के पत्रकार राजेश साव TNP MEDIA EXCELLENCE AWARD 2026 से सम्मानित*
*पिथौरा के पत्रकार राजेश साव TNP MEDIA EXCELLENCE AWARD 2026 से सम्मानित*



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में TNP NEWS GROUP द्वारा आयोजित भव्य महासम्मेलन में *TNP MEDIA EXCELLENCE AWARD 2026* प्रदान किया गया। समारोह में प्रदेश भर के पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता, निष्ठा और जनसरोकारों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में महासमुंद जिले के पिथौरा के सक्रिय एवं निर्भीक संवाददाता *श्री राजेश साव* को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें TNP NEWS GROUP के CMD श्री अतुल पाण्डे, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती आशु पाण्डे एवं छत्तीसगढ़ स्टेट हेड श्री अमित सदाना (अमर सदाना) के करकमलों से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

प्रशस्ति पत्र में उल्लेख है कि श्री साव ने अपनी सशक्त लेखनी, निष्पक्ष दृष्टिकोण और जिम्मेदार पत्रकारिता से समाज और लोकतंत्र को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर श्री अतुल पाण्डे ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निडर होकर सच्चाई सामने लाने वाले राजेश साव जैसे संवाददाता लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं।

सम्मान मिलने पर श्री साव ने TNP प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और जिम्मेदारी है, और वे भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

इस उपलब्धि पर पिथौरा, बसना, महासमुंद सहित अंचल के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/tnp-media-excellence-award-2026.html
September 23, 2026 at 10:31AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/tnp-media-excellence-award-2026_02038018157.html
September 23, 2026 at 10:51AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/tnp-media-excellence-award-2026_0449004395.html
September 23, 2026 at 11:51AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/tnp-media-excellence-award-2026_01330465158.html
September 23, 2026 at 12:51PM