जिला जेल बेमचा का अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने किया निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 24, 2026

जिला जेल बेमचा का अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने किया निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा






*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट -* माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका क्रमांक डब्ल्यू.पी.पी.आई.एल. 11/2013 में पारित आदेश दिनांक 15 दिसंबर 2021 एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशों के पालन में आज 24 सितंबर को अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी महासमुंद द्वारा बेमचा स्थित जिला जेल महासमुंद का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश *श्रीमती अनिता डहरिया*, कलेक्टर *श्री विनय कुमार लंगेह*, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुंद *सुश्री चेतना ठाकुर*, उप पुलिस अधीक्षक *श्री गोपाल सिंह ध्रुवे* एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव *श्रीमती आफरीन बानो* शामिल रहीं।

कमेटी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में बंदियों को दी जा रही विधिक सहायता, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, बैरकों की व्यवस्था, जेल बिल्डिंग की स्थिति, मुलाकात कक्ष, विधिक सहायता कक्ष, बंदियों को प्रदत्त सुविधाएं, शौचालय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, बंदियों के कपड़ों की दशा, पेयजल व्यवस्था तथा प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कमेटी के सदस्यों ने बंदियों से प्रत्यक्ष चर्चा कर जेल में उनके रहन-सहन, उन्हें मिल रही औपचारिक सुविधाओं, न्यायालय में लंबित उनके प्रकरणों, उनके अधिवक्ता एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला जेल की अधीक्षक *अश्विनी पूजा तिर्की*, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ एवं जेल स्टाफ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।