टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 22 अगस्त को शिक्षकों का धरना-रैली - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 21, 2026

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 22 अगस्त को शिक्षकों का धरना-रैली

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 22 अगस्त को शिक्षकों का धरना-रैली
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 22 अगस्त को शिक्षकों का धरना-रैली

महासमुंद में सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर फेडरेशन की तैयारी बैठक सम्पन्न



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* सेवा सुरक्षा एवं सेवारत शिक्षकों पर *टीईटी अनिवार्यता* के विरोध में *छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन* द्वारा *22 अगस्त* को महासमुंद में धरना-प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। आंदोलन की तैयारियों को लेकर फेडरेशन की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक काव्यांश भवन में सम्पन्न हुई।

*फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल ध्रुव* ने बताया कि 22 अगस्त को ब्लॉक के शिक्षक बड़ी संख्या में एकत्र होकर *लोहिया चौक* में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद रैली निकालकर अनुभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर जबरन टीईटी परीक्षा का दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने अब तक कार्यरत शिक्षकों को टीईटी कराने के संबंध में कोई विधिवत आदेश जारी नहीं किया है। इसके बावजूद पदोन्नति में टीईटी को अनिवार्य कर वरिष्ठ शिक्षकों को कनिष्ठ बनाने का प्रयास उचित नहीं है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श* ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में शिक्षकों को टीईटी की पात्रता अर्जित करने के लिए वर्ष *2028* तक का समय दिया गया है। साथ ही राज्य सरकारों को सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी पात्रता परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय को स्वीकार कर रहा है, लेकिन सेवारत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा में अवसर देने के संबंध में अब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है।

जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर* ने कहा कि जब तक विभाग शिक्षकों को टीईटी पात्रता परीक्षा दिलाने का अवसर नहीं देगा, तब तक शिक्षक यह पात्रता कैसे प्राप्त करेंगे, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का आंदोलन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए है और राज्य सरकार को अपने राज्य के शिक्षकों के साथ न्याय करना चाहिए।

बैठक में उपस्थित:*  

_विनय यादव, आत्माराम लव, निर्मलकर राजेश चंद्राकर, राजेश भालेराव, अजय बंजारे, जितेंद्र साहू, संदीप साहू, राहुल चौधरी, यश चक्रधारी_ सहित संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।


-


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/22.html
2026-08-21T07:34:50+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/22_0410420536.html
2026-08-21T07:51:20+05:30