संभाग स्तरीय में प्राची तांडी और इशिका भोई ने किया शानदार प्रदर्शन, स्कूल से अब तक 17 राज्य और 3 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
*पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /गुरुवार को आरंग में सम्पन्न हुए संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पिथौरा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी के 7 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें स्कूल की दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है।
19 वर्ष बालिका वर्ग* में *प्राची तांडी* ने संभाग में 5 में से 4 मैच जीतकर और 1 मैच ड्रा खेलकर शानदार प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।
वहीं *अंडर-17 बालिका वर्ग* में *इशिका भोई* ने भी 5 में से 4 मैच जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
विद्यालय के *कोच व्याख्याता अखिलेश कुमार कर* ने बताया कि *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी* से अब तक *17 राज्य एवं 3 राष्ट्रीय स्तर* की शतरंज प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी चयनित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ शतरंज की विशेष कोचिंग भी दी जाती है।
*विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रशांत निर्मलकर* ने दोनों छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं *शाला विकास समिति* के सदस्यों ने भी दोनों खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



.jpeg)