Pithora Sanskar news Gaurav Chandrakar/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पिरदा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कारगिल विजय दिवस मनाया गया और छात्रों ने शहीदों को एक मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य तरूण पटेल ने की। इस अवसर पर एन एस एस प्रभारी महेश कुमार बरिहा ने बताया कि कारगिल युद्ध 03 मई से शुरू होकर 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ एवं भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों से कारगिल सेक्टर को जीता।
वरिष्ठ शिक्षक लोरीश कुमार ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ हमें सच्चाई और ईमानदारी से जीने का संकल्प भी लेना चाहिए ताकि शहीदों के सपनों को हम बेहतर राष्ट्र का निर्माण करते हुए साकार कर पायें। इस अवसर पर मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक अरूण प्रधान, व्याख्याता निर्मला शेष, पी.के.बरिहा, शम्भूशरण कर, सीताकांत प्रधान, गुरूदेव कश्यप, डिकेश कश्यप, देवेन्द्र पटेल सहित छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।
