बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों के हित में लगातार 9 वर्षों से कार्य करते आ रहे हैं वह दृढ़ संकल्पित है कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगातार किसान हित में फैसला लेते आ रहे हैं वह किसानों की आय को सुधार करने हेतु लघु एवं सीमांत किसानों को किसान सम्मन निधि के रूप में प्रतिवर्ष छह रुपया दे रहे हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं रासायनिक खाद में सब्सिडी देकर किसानों को प्रति एकड़ लगभग 10 से ₹12000 देकर भारी राहत पहुंचा रहे हैं कृषि यंत्रों में सब्सिडी देकर किसानों को लाभान्वित कर रहे हैं धान खरीदी में 51000 करोड रुपए दिए तथा केंद्रीय पूल में 92 लाख मैट्रिक टन चावल लिया गया 2014 में जब से केंद्र में मोदी जी की सरकार आई है तब से 2023 तक न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50% से अधिक वृद्धि हुआ सौर उजाला योजना द्वारा लाखों किसानों को सोलर पंप दिया जा रहा हैछत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल लगातार किसानों के साथ छल करने का काम कर रहे हैं अमानत वर्मी कंपोस्ट की बाध्यता को समाप्त किया जाए ₹2 किलो गोबर किसानों से खरीद कर उसी को ₹10 किलो में जबरदस्ती किसानों को दिया जा रहा है जिसका कोई औचित्य नहीं है अभी मानसून सत्र विधानसभा में श्री सौरभ सिंह विधायक द्वारा गोबर खरीदी के प्रश्न पूछे जिनका जवाब कृषि मंत्री जी नहीं दे पाए कांग्रेस सरकार द्वारा 229 करोड़ का गोबर घोटाला उजागर हुआ है कृषि यंत्रों प्रधानमंत्री ट्रैक्टर खरीद योजना जिसमें चार लाख तक का छूट मिलता है जिसका लाभ प्रदेश के किसानों को नहीं मिल पा रहा है तकनिकी त्रुटि बता कर प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि से छत्तीसगढ़ के किसानों को वंचित किया जा रहा है अभी 27 जुलाई को सुबह 10:00 बजे पूरे भारत देश में 125000 किसान समृद्धि केंद्र का शुभारंभ करेंगे जिससे किसान समृद्धि केंद्र में किसानों को खेती से संबंधित पूरी जानकारी एक साथ एक जगह पर मिल पाएगी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से संबंधित समस्याओं का निदान होगा तथा केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी यहां मिल जाएगी महासमुंद जिला के सभी किसान समृद्धि केंद्र में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अधिक से अधिक किसान भाई-बहन पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं उक्त आव्हान अलका चंद्राकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवम जिला पंचायत सदस्य ने किया
