पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/जिला स्तरीय शालेय शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन पिथौरा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकंडरी स्कूल में संपन्न हुआ । इस स्पर्धा में पिथौरा,बसाना,सरायपाली, बागबहरा व महासमुंद विकासखंडों से 100 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके पूर्व सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया था ।उसी चयन प्रक्रिया के आधार पर चयनित खिलाड़ी जिला चयन स्पर्धा में शामिल हुए थे। तीनो केटेगरी से 30 खिलाड़ियों का चयन 7 अगस्त से रायपुर में होने वाली संभाग स्तरीय चयन स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है -
सब जूनियर (अंडर 14 आयु समूह) बालक वर्ग में ईशान भाई सरायपाली,मयंक साहू सरायपाली, श्रेष्ठ अग्रवाल सरायपाली,अंकित प्रधान बसना,ऋषभ यादव पिथौरा।
बालिका वर्ग में रेशमा चौहान पिथौरा,सौभाग्य पांडेय महासमुंद, तोषी साहू महासमुंद,रूपाली सिन्हा महासमुंद,आशी शेख पिथौरा।
जूनियर वर्ग (अंडर 17 आयु समूह) बालक वर्ग में नवीन दीवान महासमुंद,विष्णु साव बसना,पीयूष नायक सरायपाली,हिमांशु नायक पिथौरा,विनय सागर वर्मा सरायपाली।
बालिका वर्ग में तनुजा चौहान पिथौरा,लवली महापात्र पिथौरा,मंजुला साहू पिथौरा,प्राची तांडी पिथौरा।
सीनियर वर्ग (अंडर 19 आयु समूह) बालक वर्ग में मितेश सवईया महासमुंद,रोहन चंद्राकर बागबाहरा,प्रजूम प्रधान सरायपाली, बीरू प्रधान पिथौरा, जतिन साहू महासमुंद, बालिका वर्ग में ऋतु प्रधान पिथौरा,प्रियंका बढ़ई पिथौरा,निहारिका साहू पिथौरा, तोषिका साहू पिथौरा,जसवंती साव पिथौरा। चयनकर्ताओं में हेमंत खुटे,राजेश्वरी श्रुवंशी,कुंतल बाघमार,संजय कर, बी डी पटेल,योगेश सोनवानी,छबीलाल नायक, तृषा शर्मा ,राजेश साहू,हेमराज प्रधान,मंजिला चौधरी,शैलेश शुक्ला व कामता साहू शामिल थे।
