पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ’23 मार्च’ का महत्वपूर्ण स्थान है। आज देश शहीद दिवस पर देश के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन कर रहा है। वहीं इस अवसर पर शहीद स्मारक समिति एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दीप प्रज्वलित 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद दिवस मनाया और कहा कि ”देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। ये ऐसे महान व्यक्ति हैं जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान दिया।”

