पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किए जाने पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन महासमुंद जिला के जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
वेलफेयर यूनियन के पत्रकार साथियों ने कहा कि मीडिया कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। जिसमें अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए जल्द ही मीडिया कर्मियों को सुरक्षा कवच मिलेगा। आज वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई की बैठक में उपस्थित बलराज नायडू जिलाध्यक्ष, आनंद अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष ,गौरव चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष ,संतोष गुप्ता ,रमेश श्रीवास्तव जिला सलाहकार ,कीर्ति पांडे मीडिया प्रभारी, कमलेश डड़सेना ब्लॉक महासचिव ,राजा बाबू उपाध्याय सहित समस्त यूनियन के साथियों ने यह विधेयक यथाशीघ्र कानून के रूप में सामने होगा उम्मीद जताते हुए मीडिया कर्मियों के प्रति सहृदयता रखने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुरक्षा कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं ।

