छात्रावास की छात्रा की मौत पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 24, 2023

छात्रावास की छात्रा की मौत पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


महासमुंद  संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /अनुसूचित जाति पोस्ट कन्या छात्रावास में रहकर बीएससी सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही बंधापार (कोमाखान) निवासी नीलम टंडन को कुलदीप सिंग राठौड़ नाम के युवक द्वारा प्रेमजाल में फंसाकर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दबावपुर्वक दो अलग अलग सोसाइड नोट लिखवाकर 21 फरवरी को साजिश के तहत मारने के लिए धोखे से जहर दिया गया। जिसके कारण इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मृतक के माता पिता व सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह से मिलकर  उच्च अधिकारी से जांच कर दोषीयो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया ।   पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए  समाज जनों के समक्ष ही उपपुलिस अधीक्षक मंजुलता बाज को जांच अधिकारी बनाया है। दोषीयो के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया ।

मृतका की पिता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री नीलम टंडन अनुसूचित जाति पोस्ट कन्या छात्रावास महासमुंद में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। 22 फरवरी को छात्रावास के छात्रों द्वारा बताया कि तुम्हारे लड़की की तबीयत खराब हैं।जब मैं पहुंचा तब महासमुंद के जिला अस्पताल मे भर्ती किया जा चुका था। जहां मेरी बेटी नीलम टंडन काफी डरी सहमी हुई थी। कुछ भी बता नहीं रहीं थीं। परंतु डाक्टर द्वारा पेट में जहर होने के कारण तबियत खराब होना बताया। जहां स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने पर रायपुर के मेकाहारा में भर्ती किया गया।तब पहली बार मुझे मेरे बेटी ने बताई कि कुलदीप सिंग राठौड़ नाम के लड़के द्वारा प्रेमजाल में फंसाने व शारीरिक शोषण कर  दबावपूर्वक दो अलग अलग सोसाइड नोट लिखवाकर धोखे से जहर देने तथा किसी को बताने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दिया गया।जिस कारण मेरी बेटी की मौत होना बताया है।

पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में मृतक के माता पिता के साथ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नुतन कुर्रे,जिला उपाध्यक्ष पार्वती सोनवानी, जिला सचिव रेखराम बघेल उपस्थित रहे।