सामाजिक कार्यकर्ता आकाश अग्रवाल ने शिशु मंदिर पिथौरा मे किया ध्वजारोहण बच्चो ने प्रस्तुत की देश गीत भारत माता की आरती उतारकर किया कार्यक्रम की शुरुआत - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 15, 2022

सामाजिक कार्यकर्ता आकाश अग्रवाल ने शिशु मंदिर पिथौरा मे किया ध्वजारोहण बच्चो ने प्रस्तुत की देश गीत भारत माता की आरती उतारकर किया कार्यक्रम की शुरुआत



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया।हालांकि मूसलाधार बारिश की वजह से किसी भी सरकारी या निजी स्कूल के बच्चों की प्रभात फेरी नही निकली।सभी प्रमुख संस्थाओं एवम सरकारी दफ़्तरो में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। वही स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ता एवम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष आकाश  अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। 


 अग्रवाल ने उपस्थित विद्यालयीन भैया बहनों द्वारा गयी गयी भारत माता की आरती की प्रशंसा करते हुए बच्चों एवम शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया।इस दौरान स्कूलों भैया बहनों द्वारा आकर्षक गीत एवम भाषण भी प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रजिन्दर खनुजा , पत्रकार रमेश सिन्हा,शहीद भगत सिंह शिक्षण समिति के अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी यशवन्त छाबड़ा,राजू देवांगन एवम गोविंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।