पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए 'हर घर तिरंगा' कैंपेन चलाया गया। यह अभियान 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि सभी देशवासी अपने घरों पर आजादी के इस अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएं। जिससे प्रेरित होकर पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा ने अपने निज आवास पर लगभग 80 फिट की ऊँचाई पर 12 फिट का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जो नगर में चर्चा का विषय रहा, ऊंचाई पर हवा में शान से लहरा रहा था, जिसकी छटा देखते ही बन रही थी। भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार 'हर घर तिरंगा' कैंपेन चलाया गया। यह अभियान 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चला।
देखें वीडियो
