स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहीदों की गौरव गाथा का किया गया वाचन ,शहादत पर दी गई मौन श्रद्धांजलि - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 15, 2022

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहीदों की गौरव गाथा का किया गया वाचन ,शहादत पर दी गई मौन श्रद्धांजलि

अमर शहीद स्वर्गीय श्री प्रमोद कुमार पटेल की शौर्य गाथा का वाचन किया गया



बागबाहरा कोमाखान गौरव चंद्राकर महासमुंद /स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज   शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोमाखान में पढ़ाई कर देश की सेवा में शहीद होने वाले पुलिसकर्मी अमर शहीद स्वर्गीय श्री प्रमोद कुमार पटेल की शौर्य गाथा का वाचन किया गया।

साथ ही साथ 2 मिनट का मौन धारण कर राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व निछावर करने वाले अमर शहीद को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बता दे जिला पुलिस अधीक्षक महासमुंद के द्वारा जिले के समस्त  थाना क्षेत्रों के जिन स्कूल कॉलेजों में जिले के निवासी शहीद पुलिसकर्मी अध्ययन कर देश की सेवा में अपना सर्वस्व निछावर कर दिए। शहीदों के द्वारा अध्ययन किए गए उन स्कूल कॉलेजों की सूची प्राचार्य के नाम डीओ पत्र एवं शौर्य गाथा प्रेषित की गई थी।

साथ ही निर्देशित किया गया था कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सूचीबद्ध स्कूलों के प्राचार्य को डीओ लेटर व शौर्य गाथा सौंपते हुए प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस,21 अक्टूबर और 26 जनवरी को उक्त विद्यालयों में अध्ययन कर चुके शहीद हुए पुलिस कर्मियों की शौर्य गाथा का वाचन एवं 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि देने हेतु आग्रह करने के लिए कहा गया था।

उक्त आग्रह को सर्च स्वीकार करते हुए आज हायर सेकेंडरी स्कूल कोमाखान में शहीद प्रमोद कुमार पटेल की शौर्य गाथा का वाचन किया गया साथ ही साथ 2 मिनट का मौन धारण कर इस वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर थाना कोमाखान के पुलिस स्टाफ के साथ साथ प्राचार्य सहित समस्त अध्यापक गण छात्र-छात्राएं व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण तथा जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे और उनके द्वारा शहीद श्री प्रमोद कुमार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।