करण उत्कल समाज महिला मंडल ने ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस 1 अप्रैल उत्कल दिवस को धूमधाम से म - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अप्रैल 02, 2022

करण उत्कल समाज महिला मंडल ने ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस 1 अप्रैल उत्कल दिवस को धूमधाम से म

 करण उत्कल समाज महिला मंडल ने ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस 1 अप्रैल उत्कल दिवस को धूमधाम से मनाया 




गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


पिथौरा संस्कार न्यूज़/ स्थानीय करण उत्कल समाज महिला मंडल ने ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस 1 अप्रैल उत्कल दिवस को धूमधाम से मनाया । स्थानीय गुरु तेग बहादुर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की एवं अपनी मातृभूमि ओड़िसा एवं कर्मभूमि छत्तीसगढ़ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। 


सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।पश्चात समाज के दिवंगत आत्माओं को पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । 

कार्यक्रम के शुरुआत में श्रीमती इंदिरा महंती ने जगन्नाथ भजन , सुकेश महांती द्वारा सरस्वती देवी के लिए भजन एवं महिला विंग की सदस्यों ने गणेश वंदना की । समाज की महिलाओं ने ' वंदे उत्कल जननी 'गीत गाकर उत्कल भूमि का यशोगान किया । करण उत्कल समाज के अध्यक्ष शिवानंद महांती , वरिष्ठ सदस्य शिवशंकर पटनायक एवं सचिव देवानंद महांती ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को बधाई देते हुए कहा उनके द्वारा आज एक सुंदर आयोजन किया जा रहा है जिससे पूरे समाज को एकजुट होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। मातृभूमि एवं कर्मभूमि के साथ सामंजस्य बनाते हुए समाज के प्रत्येक सदस्य में सामंजस्य कायम रहे तो करण उत्कल समाज का और भी गरिमामय स्वरूप सामने आएगा । इस अवसर पर समाज के समस्त वयोवृद्ध महिलाओं का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया ।




कार्यक्रम के दूसरे चरण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें समाज के प्रतिभाशाली कलाकारों ने ओडीसी नृत्य , संबलपुरी नृत्य ,रंगोबती नृत्य छत्तीसगढ़ी डांस , गायन, कविता पाठ आदि की मनभावन प्रस्तुतियां दी । महिला समाज द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह एवं पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम की यह खासियत रही कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए संचालन महिला समाज के अलग-अलग सदस्यों ने उड़िया भाषा में शानदार तरीके से किया । जिसकी बेहद सराहना हुई । समाज की अध्यक्षा श्रीमती लीना महंती ने सभी सदस्यों को उत्कल दिवस की बधाई देते हुए समाज के गठन , उद्देश्य एवं कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की । एवं बताया की आने वाली गर्मी छुट्टी में सभी बच्चों के लिए ओड़िया शिक्षा की निशुल्क व्यवस्था उनके परिवार द्वारा की जाएगी । 




कार्यक्रम का संचालन समाज की सचिव अर्चना महांती एवं श्रीमती लोपमुद्रा महांती ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम के अंत में सभी सामाजिक जनों ने एक साथ सहभोज का आनंद लिया । लंबे समय के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे समाज की एकजुटता दिखी । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती लीना महांती , अर्चना महांती, इंदिरा महांती ,अनीता मोहंती , सरिता महांती,  नीलिमा पटनायक , लोपमुद्रा महांती, पूजा महांती, अर्चना पटनायक , रश्मि महांती, पूनम महंती , मीनू महांती , शालिनी महांती, पायल महंती , ममता महंती , राधा महांती, रुचि महांती ,कीर्ति महांती , अमृता पटनायक , रूपा पटनायक , प्रीति महंती , कंचन महांती, चंचला महांती, गीता पटनायक , सुकांति महांती, लता पटनायक ,मिली पटनायक , कुन्नी पटनायक , मंजू महंती एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे ।