अभनपुर । कोरोंना काल भले ही अब समाप्ति की ओर हैं परंतु कोरोना काल के कारण बच्चों के सिखाने में हुए नुक़सान की भरपाई अभी भी बहुत बड़ी चुनौती हैं शिक्षा विभाग के लिए जिसे पूरा करने के लिए शासन स्तर पर अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं जिससे बच्चों को सीखने के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें l शासन ने इस बार निर्देश दिए हैं इस बार स्कूल 15 मई तक खुलेंगे जिसमें बच्चों को अनेक गतिविधियों के द्वारा सिखाया जाएगा अतः इसे एक सुनियोजित कार्ययोजना के साथ ही शिक्षकों के साथ मिलकर लक्ष्य तक पहुँचा जा सकता हैं । इस दिशा में कि.कुमार संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के मार्गदर्शन में अभनपुर विकासखंड के शिक्षकों के समूह ऐक्टिव पीएलसी के साथ सूपर 30 शिक्षकों की टीम बनाकर प्राथमिक स्तर पर सभी कक्षाओं के लिए विषय आधारित ग्रूप बनाकर 45 दिवस के लिए कोर्स मैपिंग का कार्य किया गया l टीम ने बताया की बच्चों के सीखने में हुए लीर्निंग लॉस को कम करने के लिए 45 दिवस को तीन भागो में बाँटा गया हैं जिसमें पहले 15 दिन बच्चों FLN अर्थात् बुनयादी भाषायी एवं गणितीय कौशल सिखाया जाएगा फिर अगले 15 दिवस बच्चों को उनके वर्तमान कक्षा के नीचे कक्षा को पढ़ाया जाएगा और आख़री के 15 दिन उनके वर्तमान कक्षा को पढ़ाया जाएगा चुकि इन 45 दिवस में पूरा कोर्स पढ़ाना संभव नही है अतः टीम ने मिलकर सभी कक्षाओं के लिए ऐसे लीर्निंग आउट्कम जोक़ि उस कक्षा के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण हैं उसका प्राथमिकीकरण किया गया फिर उसे पढ़ाने के लिए सरल गतिविधियाँ सुझाव के रूप में दिया गया हैं अनिवार्य लीर्निंग आउट्कम लेकर किसी कक्षा को 15 दिवस में पूर्ण किया जा सकेगा और आगामी जून में जब विद्यालय का नया सत्र शुरू होगा तब तक बच्चें को उनके वर्तमान स्तर पर पहुँचाया जा सकता हैं l जिसका प्रस्तुतीकरण 1 अप्रैल को संयुक्त संचालक द्वारा संभाग के समस्त ज़िला शिक्षा अधिकारी,डीएमसी,डाइट के प्राचार्य,बीईओ,एबीईओ एवं बीआरसीसी कि बैठक लेकर संभाग स्तर पर शुरुआत किया गया l इस कार्ययोजना को पूर्ण करने में एम.मिंज.बीईओ अभनपुर,धनेश्वरी साहू एबीईओ,भागीरथी बघेल बीआरसीसी अभनपुर ,पीएलसी सदस्य हेमन्त कुमार साहू ,बसंत दीवान ,धिलेश्वरी साहू,बिश्वजीत प्रधान ,अभय झा ,मयंक मिश्रा,अंकिता ,फ़ैज़,नीतू बंजारे,उकेश तारक,तुलेश्वर बाँसवार ,हेमकिरन अग्रवाल समेत सुपर 30 शिक्षकों के समूह महती भूमिका रही l
अप्रैल 02, 2022
अभनपुर के शिक्षकों ने बनाया रायपुर संभाग के लिए 45 दिवसीय प्लान
Tags
# अभनपुर#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
अभनपुर#
लेबल:
अभनपुर#
