राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव
गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट
पिथौरा संस्कार न्यूज़/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया चैत्र नवरात्र प्रतिपदा उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख उत्सव आज पिथौरा खण्ड केन्द्र में शहीद भगत सिंह खेल मैदान मे उत्साह पुर्वक मनाया गया।आज के कार्यक्रम में आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया एवं केशव अर्चना के पश्चात ,ध्वज प्रणाम , गीत, सुभाषित,अमृत वचन,के पश्चात बौद्धिक श्री नंदकुमार साहू जिला कार्यवाह द्धारा किया गया , बौद्धिक मे हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्र शुक्ल प्रतिपदा मनाने की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाने की ओर अग्रसर है और उन्होंने बताया की आज के दिन हिंदू नव वर्ष के साथ ही संघ चालक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है। ऐसे में वर्ष प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है। बताया कि इस दिन राम का राज्याभिषेक, शक संवत की स्थापना व प्रकृति में कई परिवर्तन होते हैं। उन्होंने स्वयं सेवकों को अनुशासन में रहते हुए समाज तथा राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने को कहा। बताया कि संघ में संवाद तथा व्यक्ति के कार्य को महत्व दिया जाता है। कहा कि संघ को राजनीतिक नजरिए से न देखें, बल्कि कार्य को देखें। स्वयंसेवक में मातृभूमि के लिए समर्पण होता है। जो राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है
कार्यक्रम में खण्ड संघचालक श्री बोधीराम चौधरी के साथ स्वयंसेवक काफी संख्या में उपस्थित थे एवं समस्त स्वयंसेवक पुर्ण गणवेश मे उत्सव में शामिल हुए।।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवक एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।


