पिथौरा संस्कार न्यूज़/ नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव की पहल पर नगर पिथौरा में नेकी की दीवार की शुरूवार नप परिसर की दीवार पर की गई, उक्त दीवार पर अब जरूरत के सामान जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा आमतौर पर जिस चीज़ की हमें जरुरत नहीं होती उसे हम लोग या तो फेंक देते हैं या वह चीज़ रखे-रखे ही ख़राब हो जाती है लेकिन नप अध्यक्ष ने नेकी की दीवार पहल की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से आप अपनी अनुपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंद तक पहुंचा सकते हैं। एक ऐसी मुहीम जिसमें नेकी की दीवार लोगों को जोड़ने का काम कर रही है और मदद करने के लिए प्रेरित कर रही है। ‘नेकी की दीवार’ कही जाने वाली इस दीवार को खूबसूरती से सजाया गया है और अब लोग यहां आकर जरुरतमंदो के लिए सामान छोड़ सकेंगे। नगर के पंचायत के परिसर पर शुरुआत की गई । इस नेकी की दीवार पर हर जरूरतमंदों को उनके जरुरत के हिसाब से कपडे स्वेटर और कम्बल सहित जरूरत का सामन निशुल्क मिल जाएगा साथ यही यदि किसी व्यक्ति के पास कोई जरूररत का सामन है और वह उसके उपयोग नहीं है तो वह इस नेकी की दीवार पर जरूरतमंदों के लिए उसे ला कर रख सकता है। इस नेकी की दीवार पर व्यवस्था के लिए नप अपने अधीन करेगा। जिस से यहां रखे सामन का दुरूपयोग ना हो सके और वह जरुरतमंदों तक आसानी से पंहुच सके।
ज़रूरतमंदों को नहीं फैलाने पड़े हाथ इस लिए की गई इस पहल की शुरुआत
अगर आपके घर में पुराने पहनने, ओढ़ने, बिछाने के कपड़े, किताबें, खिलौने, बर्तन, दवाईयां, क्रॉकरी, फर्नीचर आदि जो भी है, जिसका आप प्रयोग नहीं कर रहे हैं और वह शहर के जरूरतमंदों के काम आ सकता है तो आप उक्त सामान को ‘नेकी की दीवार’ पर आकर छोड़ सकते हैं। यहां से जरूरतमंद आकर खुद इन्हें ले जाएंगे। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी गरीब या ज़रूरतमंद इंसान को किसी के आगे हाथ फैलाकर शर्मिंदा नहीं होना पड़ता। इस दिवार पर आकर कोई भी बेझिझक अपनी ज़रूरत का सामान ले जा सकता है।
आसान तरीके से जरूरतमंदों की हर कोई कर पाएगा मदद| कपड़ा व्यपारी संघ के अध्यक्ष राजेश गोयल ने सर्वप्रथम नेकी की दीवार पर जरूरत मन्दो के लिए कपड़ा उपलब्ध कराया साथ ही सभी नगरवासियों से निवेदन किया कि इस योजना के लिए अधिक से अधिक सहयोग करें।इस अवसर पर नगरपंचायत cmo महेंद्र गुप्ता जी भी उपस्थित रहे।
नप अध्यक्ष आत्माराम यादव का कहना है की “नेकी की दीवार का उद्देश्य है कि “जो आपके पास अधिक है, वो यहां छोड़ जाएं और जो आपकी जरूरत का है, यहां से ले जाएं” हमनें सिर्फ इसे बनाया है लेकिन शहर के लोगों ने दूसरे की जरुरत को ध्यान में रखते हुए इसे कपड़े, बैग, चादर और रोजमर्रा की चीज़ों दान कर सकते है जरूरत मंद प्राप्त कर सकते है। अब शहर का हर आम नागरी अपने हिसाब से हर जरूरतमद की मदद कर सकता है। इस दीवार पर व्यवस्था के लिए लगाए गए स्टाफ को हर कोई जरुरत का सामन ला कर दे सकता है जिसे वह किसी दूकान की तरह सामन को पैक कर के डिसप्ले करेंगा जिससे व्यवस्था भी नहीँ बिगड़ेगी और जरूरतमंदों को लेने में संकोच भी नहीं होगा। और ना ही किसी का अपमान होगा।
