कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शा.कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय गीदम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 26, 2024

कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शा.कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय गीदम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शा.कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय गीदम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित



 गीदम संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/26 जुलाई 2024: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शा.कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय गीदम में कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों को नमन करते हुए मोमबत्तियाँ जलाकर की गई।  इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति की कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान गीदम के अस्पताल में फल और बिस्किट वितरित किए गए। साथ ही, गीदम पुलिस थाने में जाकर जवानों से मुलाकात की गई और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शेख रफीक, विकास खंड शिक्षा अधिकारी थे। उनके साथ सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री भवानी पुनेम, योगेश सोनी सी ए सी गीदम, रजनीश ओसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कैलाश नीलम, प्रभारी प्राचार्य ने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


इस कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका सीता सिंग, रिंकू सोनी, मालती नेताम, नोखेलाल निषाद, मोहेंद्र सिंग मंडावी, महेंद्र कुमार, दीपमाला चौहान, आरती देवांगन, किरण बाजपेई, कल्पना अवस्थी, रेणुका साहू, कविता सोरी, सुमन चंद्राकर, संगीता देशमुख, वर्षा वर्मा, दीपाली नागरे, और सरोज कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शिवहरे द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम की देखरेख वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर राष्टीय सेवा योजना के अंतर्गत प्रभारी सुश्री यांशवन्ती तम्बोली और बच्चों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम की तैयारी की थी।कर्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विद्यालय परिसर में नारियल, अमरूद, मुनगा, काजू, नीम और पीपल के पौधे लगाए गए। इन पौधों को मातृभक्ति के प्रतीक स्वरूप 'माँ' के नाम से समर्पित किया गया।इस प्रकार, कारगिल शहीद दिवस के इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया।
via Blogger https://ift.tt/U28FVpB
July 26, 2024 at 10:12PM