गीदम में 7 से 13 दिसम्बर तक होगा भव्य “महा शिव पुराण कथा” : पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव महिमा का अमृतवर्षण - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 04, 2025

गीदम में 7 से 13 दिसम्बर तक होगा भव्य “महा शिव पुराण कथा” : पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव महिमा का अमृतवर्षण




गीदम (दंतेवाड़ा)। संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/बस्तर अंचल की पुण्यभूमि पर पहली बार भगवान भोलेनाथ की अनुपम महिमा का दिव्य प्रसंग लेकर प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) पधार रहे हैं। यह पावन “महा शिव पुराण कथा” 7 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड, गीदम में आयोजित की जाएगी। आयोजन ॐ शिव महापुराण समिति, गीदम के तत्वावधान में होगा। इस आयोजन का श्रेय मुख्य जजमान श्री विजय प्रसाद तिवारी को जाता है, जिनके दो वर्षों के अथक प्रयासों और निष्ठा से बस्तर को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि पं. मिश्रा जी जैसे प्रसिद्ध संत गीदम की धरती पर प्रवचन देंगे। समिति की संरचना इस प्रकार है — अध्यक्ष: श्री जयप्रकाश चौहान,उपाध्यक्ष: श्री रजनीश सुराना, श्री अभिलाष तिवारी, श्री जगदीश राठी, श्री राजेश गुप्ता, श्री मदन सोनी,सचिव: श्री राकेश कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष: श्री कृष्णचंद अवस्थी,व्यवस्थापक: श्री पंचू साहू,सह सचिव: श्री सुजीत सिंह, श्री रोहित जैन,संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। गुमारगुंडा आश्रम, गायत्री आश्रम तथा आसपास के सभी ग्रामवासी श्रद्धा और उत्साह से इस भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विशेष रूप से महिला वर्ग ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने मे लगे हुए है, जिसमें 13 समितियाँ गठित की जा रही हैं। प्रत्येक समिति को अलग-अलग दायित्व सौंपे जा रहे हैँ , ताकि आयोजन सुचारू, अनुशासित और भव्य रूप से सम्पन्न हो। कार्यक्रम के संरक्षकगण — श्री केदार कश्यप  (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन),  श्री महेश कश्यप (सांसद, बस्तर लोकसभा क्षेत्र),  महेश गगड़ा  (पूर्व मंत्री),  चैतराम अटामी जी (विधायक, दंतेवाड़ा), श्रीमती देवती कर्मा जी (पूर्व विधायक), तथा गुमारगुंडा आश्रम के पूज्य महंत श्री विश्वुधानंद महाराज जी हैं। विधायक श्री चैतराम अटामी जी ने कहा —गीदम में होने जा रही शिव कथा पूरे बस्तर के लिए गौरव का विषय है। यह कथा समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक जागरण का संदेश देगी। इससे युवाओं में आस्था, भक्ति और अपने धर्म-संस्कारों के प्रति निष्ठा की भावना प्रबल होगी।”

मुख्य जजमान श्री विजय प्रसाद तिवारी ने कहा —

“पं. प्रदीप मिश्रा जी जैसे संत का आगमन हमारे लिए सौभाग्य है। दो वर्षों की साधना के बाद यह अवसर मिला है। यह कथा समाज में अध्यात्म की ज्योति जलाएगी और लोगों को पुनः सनातन धर्म की मूल जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगी। वर्तमान समय में जब कुछ क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन जैसी प्रवृत्तियाँ समाज की एकता को प्रभावित कर रही हैं, यह शिव कथा लोगों को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं की ओर लौटने के लिए प्रेरित करेगी।” समिति अध्यक्ष श्री जयप्रकाश चौहान ने बताया —“महा शिव पुराण कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का महोत्सव है। इस कथा के माध्यम से समाज में भक्ति, सद्भाव और आत्मचिंतन की भावना जागृत होगी, जिससे धर्मांतरण जैसी सामाजिक विकृतियों को रोकने में सशक्त भूमिका निभाई जा सकेगी।” श्री रजनीश सुराना ने कहा —“हमारा उद्देश्य है कि शिवमहिमा का यह अमृत हर हृदय तक पहुँचे। जब व्यक्ति अपने धर्म और परंपरा से जुड़ता है, तभी समाज में स्थायित्व और सामंजस्य आता है। इस कथा से बस्तर की संस्कृति और पहचान और भी प्रखर होगी।” इस आयोजन में जिला प्रशासन दंतेवाड़ा का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पार्किंग, पेयजल एवं श्रद्धालुओं के आवास की समुचित व्यवस्था की जा रही है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। पूरे गीदम क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बन चुका है। ग्रामीण, युवा, महिला समूह और धार्मिक संस्थाएँ तन-मन-धन से आयोजन की सफलता हेतु जुटे हैं। यह शिव कथा न केवल धार्मिक श्रद्धा का पर्व होगी, बल्कि समाज को धर्म-विमुखता और परिवर्तन की प्रवृत्तियों से दूर रखकर सनातन मूल्यों की ओर अग्रसर करने का माध्यम भी बनेगी।

🕉️ हर हर महादेव — जय शिव शंकर! 🕉️