भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनके संघर्ष और बलिदान को किया नमन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 17, 2026

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनके संघर्ष और बलिदान को किया नमन




महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट। महान आदिवासी जननायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, विचारों एवं देश की आजादी में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन साहस, स्वाभिमान, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए आदिवासी समाज को संगठित किया और जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। विधायक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका संघर्ष हमें अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनके विचारों को आत्मसात करना और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जनजातीय समाज के वरिष्ठजन एस पी ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, महेश कुमार ध्रुव, डी डी मांझी, मनराखन ध्रुव, रामायण सिंह ध्रुव, बिसहत ध्रुव, संतु ध्रुव, हितेश ध्रुव, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा नेता रमेश साहू, हरवंश सिंह (नानू भाई), संदीप घोष, योगेश्वर चंद्राकर, ऋषभ बाफना, गोविंद ठाकुर, शरद मराठा, हिमांशु चंद्राकर, अमित साहू सहित अन्य उपस्थित थें।