तोषगांव में श्रद्धांजलि सभा, मोहका में ब्राह्मण समाज की बैठक और सांकरा में मां वैष्णो देवी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा आज 17 नवंबर को पिथौरा-बसना क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक पुरन्दर मिश्रा सुबह 11 बजे ग्राम तोषगांव पहुंचेंगे, जहां वे पंडा परिवार के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
तत्पश्चात दोपहर 12 बजे वे ग्राम मोहका पहुंचेंगे, जहां ब्राह्मण समाज की बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक में समाज के उत्थान, संगठनात्मक मजबूती एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके बाद दोपहर 2 बजे विधायक सांकरा स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मंदिर दर्शन के पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
विधायक के प्रवास को लेकर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है।
